सांस्कृतिक पत्रिका: NATIONAL SERVICE SCHEME | GSSS BARAGAON SHIMLA HP
NATIONAL SERVICE SCHEME लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NATIONAL SERVICE SCHEME लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

स्‍टीव जाब्‍स

स्‍टीव जाब्‍स इस दुनियां में नहीं रहें। संसार को अदभूत तकनीक देने वाले स्‍टीव जाब्‍स को नमन।

राष्‍ट्रीय सेवा योजना दिवस






पाठशाला की राष्‍ट्रीय सेवा योजना इकाई ने राष्‍ट्रीय सेवा योजना  का स्‍थापना  दिवस मनाया । इस अवसर पर पाठशाला परिसर की सफाई की गई और छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार  व्‍यक्‍त  किए और प्रश्‍नोतरी प्रतियेगिता में भाग लिया। पाठशाला में इकाई के प्रभारी प्रदीप शर्मा ने राष्‍ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी और प्राचार्य ने स्‍वच्‍छता अध्‍ययन पर ध्‍यान देने का आहवान किया।  



वन महोत्‍सव




राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव जिला शिमला की एन एस एस , एन सी सी और ईको कल्‍ब ने कलाड़ी जंगल में वन महोत्‍सव मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली। पिछले वर्षो की तरह इस साल भी विद्यार्थियों ने वन महोत्‍सव में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने वन महोत्‍सव और वनों के महत्‍व पर प्रकाश डाला। एन एस एस प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वनमहोत्‍सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसके सार्थक परिणाम सामने आए है। उन्‍होने बताया कि इस वन महोतसव में विद्यार्थियों ने अढाई सौ पौधे लगाए है। इस अवसर पर एन सी सी प्रभारी चतुर सिंह ठाकुर विद्यालय के अध्‍यापक वन विभाग के प्रतिनिधी और स्‍थानीय लोग भी उपस्थित थे। 






स्‍वतंत्रता दिवस 2011 आयोजन

65वां स्‍वतंत्रता दिवस बड़ागांव में बेहद हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता ग्राम पंचायत बड़ागांव की प्रधान श्रीमती विजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव के प्रागण में शहीद सतीश वर्मा की प्रतीमा को माल्‍यार्पण किया और एन सी सी व एन एस एस की टुकडि़यों ने सलामी दी। ब्रहमेश्‍वर महादेव के प्रागण में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रधान श्रीमती विजय वर्मा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और एन सी सी व एन एस एस की टुकडि़यों की परेड की सलामी ली। वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने सभी का स्‍वागत किया। 
स्‍वतंत्रता दिवस पर  राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव, राजकीय उच्‍च पाठशाला भरेड़ी, राजकीय माध्‍यमिक पाठशाला तेशन, ग्रीन वैली पब्लिक स्‍कूल शिवान के विद्यार्थियों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। विद्यालयों के अलावा स्‍थानिय युवाओं ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। मंच संचालन इतिहास प्रवक्‍ता श्री प्रदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शिवान की प्रधान सुश्री कृष्‍णा कौशल और बी डी सी सदस्‍या श्रीमती शान्‍ता, सांगरी पैन्‍सनर संघ के अध्‍यक्ष और पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान श्री जवाहर शर्मा, व्‍यापार मण्‍डलाध्‍यक्ष श्री ठाकुर सैन, स्‍कूल प्रबधंन समिति के अध्‍यक्ष श्री जय चन्‍द,शक्ति केन्‍द्राध्‍यक्ष श्री मुकेश, सेवानिवृत अध्‍यापक, महिला मण्‍डल अध्‍यक्षा श्रीमती सन्‍तोष वर्मा सहित अनेक गणमान्‍य अतिथि तथा अपार जनसमूह उपस्थित था। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मुख्‍य अतिथि ने पुरस्‍कार भी प्रदान कियें। एन सी सी प्रभारी और कला अध्‍यापक श्री चतर सिंह ठाकुर ने सभी का धन्‍यवाद किया।
























Magic Show







पाठशाला मे आज रेडक्रास सहायतार्थ एक मैजिक शो का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसे बेहद पसन्‍द किया। कुछ तस्‍वीरे।

शहीद सतीश वर्मा


external image rjv014.jpg
बडागांव सांगरी के शहीद सतीश वर्मा ने एक छोटी सी आयु में सांगरी और शिमला के युवाओं कोराष्ट्र सेवा का सन्देश दिया !

जन्म :- 21 अप्रेल 1972 को पिता करम चंद और माता आमलू देवी के घर सतीश वर्मा ने जन्म लिया
शिक्षा : -सतीश कुमार ने अपनी पढ़ाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक  पाठशाला बडागांव (सांगरी) से की मार्च 1988 में दसवी परीक्षा पास कर द्वितीय  बटालियन डोगरा रेजिमेंट में भारती हुए !
साहसिक कार्य: -साहसिक कामों के परिणाम स्वरुप सतीश वर्मा को अनेक प्रन्संसा पात्र दिए गए ! 1991 से 93 में इन्होने जालंधर के सी ऐआपरेशन के दौरान काकड़ सेक्टर में दुश्मनों का जम कर सामना किया
और कारगिल की ऊँची चोटी ओ पी हिल पर कब्जा करने केदौरान सुरक्षा में महत्वपूरण भूमिका
निभाई ! ओपरेशन के समय वे राजस्थान में तेनात थे !  इसके बाद जून 2001 में इन्हें मश्कोहघाटी कारगिल भेजा गया जहाँ सतीश वर्मा को सिपाही से लांस नायक की पदौनती दी गई ! 11 जुलाई 2001 को द्वितीय बटालियन डोगरा रेजिमेंट के सी आई ओपरेशन के समय गुरेज सेक्टर केब्रोब गाँव में  पेट्रोलिंग लाइन पर चोकसी के दौरान दुश्मनों से मुठभेड़ हुई ! इसमें सतीश वर्मा ने तीन दुश्मनों को ढेर किया ! और स्वयं भी मातृभूमि पकी रक्षा करते हुए शहीद हो गए !
अंतिम विदाई:- 15 जुलाई 2001 को शहीद सतीश कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव के मैदान मै किया गया गाँव के लोगो,सतीश वर्मा के सहपाठियों,परिवारजनों और 1832 एलटी रेजिमेंट के कमांड ऑफिसर ऐ के मोरे सहित मेजर जे सी ओ तथा सेना के जवानो , रामपुर बुशहर के एस डी ऍम अरविन्द शुक्ला, डी एस पी रामपुर बुशहर सहित अनेक लोगो ने शहीद सतीश वर्मा को श्र्दासुमन अर्पित किये..
यादगार :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव के मैदान मे शहीद सतीश वर्मा की याद मे उनकी प्रतिमा लगाई गयी जोकि युवाओ और अन्य सभी लोगो को देशभक्ति की सीख देती है

external image 7769728315279871381-6028785164805139107?l=brahmeswer.blogspot.com

Smart Classes



विद्यालय में स्‍मार्ट कक्षाओं में अध्‍यापक और विद्यार्थी नवीनतम जानकारी प्राप्‍त करते हुए। इस प्रकार के अध्‍यापन पर विद्याथियों ने प्रसन्‍नता जाहिर की। 





पायका खेल कब्‍बडी में दूसरा स्‍थान

नारकण्‍डा खण्‍ड स्‍तरीय पायका प्रतियोगिता गत दिनों राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला कुमारसैन में आयोजित की गई। पाठशाला के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 30 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पाठशाला की कब्‍बडी टीम ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। 

शुभसूचना

पाठशाला के लिए यह बडे़ गर्व की बात है कि पाठशाला की साईट को प्रदेश सरकार के पोर्टल पर सूचिबद्ध किया गया है। पाठशाला का ब्‍लोग दिसम्‍बर 2008 में एक प्रयोग के तौर पर बनाया गया था और इसे विद्यार्थियों और अध्‍यापकों ने बेहद पसन्‍द किया। वस्‍तुत: इसे और निखारा गया । पाठकों के विचार सादर आमत्रिंत है ताकि पाठशाला की साईट को निखारा जाए और इसे सूचना पूर्वक बनाया जा सके। पूर्व अध्‍यापकों और पूर्व विद्यार्थियों से  भी रचनात्‍मक सहयोग आपेक्षित है। आपके सुझाव और मार्गदर्शन को हमेशा स्‍वागत है।
 
RSS Feed । Mobile Version । Advertise । Business Solutions । ToS । Privacy Policy । Copyright । Contact © SANGRIDARPAN
[ ENRICHED BY : ADHARSHILA ] [ I ♥ BLOGGER ]