सांस्कृतिक पत्रिका: ECO CLUB | GSSS BARAGAON SHIMLA HP
ECO CLUB लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ECO CLUB लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पर्यावरण दिवस 2014



विश्‍व पर्यावरण दिवस 2014 के अवसर पर पाठशाला में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। राष्‍ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी और इको कल्‍ब के सदस्‍यों ने इस अवसर पर पाठशाला परिसर की सफाई की  आैर बाजार में जनचेतना रैली निकाली। इस अवसर पर अनामिका , महिमा और साहिल ने पर्यावरण पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। श्री यशवीर शर्मा, श्री सी एस ठाकुर और श्री देवेन्‍द्र वर्मा ने इस अवसर पर अपने विचारों से बच्‍चों को प्रेरित किया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने पर्यावरण्‍ा संरक्षण के लिए प्रेरित किया।





BB


AAA

CC

DDD

EE

ffff

B
C
D
E
F























पर्यावरण दिवस 2012

विजेता छात्र और छात्रायें
राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव में अन्‍राष्‍ट्रीय पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पाठशाला के ईको कल्‍ब और एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने की। दोपहर पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई और बाद में चित्र कला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम निम्‍नानुसार रहा
 चित्रकला प्रतियोगिता 
  • प्रथम  करण प्रसाद   12 वीं कक्षा 
  • द्वितिय अंजली 8 वीं कक्षा
  • तृतीय ऐरिका वर्मा 6ठी कक्षा
भाषण प्रातियोगिता कनिष्‍ठ वर्ग 

  • प्रथम रजनी 9 वी कक्षा
  • द्वितिय साहिल 9 वी कक्षा
  • मंदिर परिसर में जागरूकता रैली
  • तृतीय अनामिका 8वी कक्षा
भाषण प्रातियोगिता वरिष्‍ठ वर्ग 
  • प्रथम दीपिका  12 वी कक्षा
  • द्वितिय  पूनम  11 वी कक्षा
  • तृतीय  सुषमा  12 कक्षा


रैली का आयोजन 


मंदिर परिसर में जागरूकता रैली

मंच संचालन प्राध्‍यापका इतिहास प्रदीप शर्मा ने किया और चित्रकला का संचाला कला अध्‍यापका चतुर सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्‍कार भी प्रदान किये गए। 

विश्‍व तम्‍बाकु निषेध दिवस

 राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव ने विश्‍व तम्‍बाकु निषेध दिवस पर जागरूकता रैली भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रात:कालीन सभा में राष्‍ट्रीय सेवा योजना, एन0 सी0सी0 , ईको कल्‍ब और अन्‍य विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया।
सांयकालीन सत्र में भाषण ओर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कुमारसैन के स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षक नरेश शांडिल ने तम्‍बाकु के दुष्‍पारिणामों की जानकारी दी गई। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने स्‍वास्‍थ्‍य पर जानकारी दी।

परिणाम इस प्रकार रहे
भाषण प्रतियोगिता 

  • प्रथम दीपिका जमा दो कक्षा
  • द्वितिय साहिल  10 वीं कक्षा
  • तृतीय रजनी 9वी कक्षा
  • सांत्‍वना महिमा 10वी कक्षा
नारा लेखन प्रतियोगिता
  • अंजलि 8वी कक्षा
  • पूजा 8वी कक्षा
  • ऐरिका
कार्यक्रम का संचालन प्राध्‍यापक प्रदीप शर्मा ने किया। 


विश्‍व एडस दिवस 2011


Students
Dr. Mukund
विश्‍व एडस दिवस के अवसर पर विद्यालय में 9वी से 12वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक लघु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्‍थानीय राजकीय चिकित्‍सालय के डा0 मुकुद ने विद्यार्थियों को एडस के विषय में सारगर्भित जानकारी दी। उन्‍होने बच्‍चों को एडस के कारणों और बचाव के बारें में विद्यार्थियों को बताया। इससे पूर्व प्रात:कालीन सभा में इस दिवस के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने जीवन में नियमों का पालन, जीवन की समय सारणी, स्‍वस्‍थ और खान पान के बारे में जानकारी दी। पाठशाला में राष्‍ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में अपनाये जाने वाले नियमों पर प्रकाश डाला। शिविर में डा0 मुकुद ने विद्यार्थियों के विभिन्‍न शंकाओं का भी निवारण किया। 

वन महोत्‍सव




राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला बड़ागांव जिला शिमला की एन एस एस , एन सी सी और ईको कल्‍ब ने कलाड़ी जंगल में वन महोत्‍सव मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली। पिछले वर्षो की तरह इस साल भी विद्यार्थियों ने वन महोत्‍सव में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने वन महोत्‍सव और वनों के महत्‍व पर प्रकाश डाला। एन एस एस प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वनमहोत्‍सव का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसके सार्थक परिणाम सामने आए है। उन्‍होने बताया कि इस वन महोतसव में विद्यार्थियों ने अढाई सौ पौधे लगाए है। इस अवसर पर एन सी सी प्रभारी चतुर सिंह ठाकुर विद्यालय के अध्‍यापक वन विभाग के प्रतिनिधी और स्‍थानीय लोग भी उपस्थित थे। 








 
RSS Feed । Mobile Version । Advertise । Business Solutions । ToS । Privacy Policy । Copyright । Contact © SANGRIDARPAN
[ ENRICHED BY : ADHARSHILA ] [ I ♥ BLOGGER ]