



राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्वय सेवियों ने पाठशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सांयकलीन सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमाथला जिला शिमला के प्राचार्य सुरेन्द्र ठाकुर ने स्वयं सेवियों को महिला सशस्त्रीकरण, भ्रूण हत्या और रक्तदान विषयों पर महत्व पूर्ण जानकारी दी।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विजया वर्मा ने स्वय सेवियों से सत्य की राह पर चलने का आहवान किया। उन्होने स्वय सेवियों को अच्छे नागरिक बनने के प्रति प्रेरित किया। पाठशाला के प्राचार्य रौशन जसवाल ने शिविर को सफलता पूर्वक सम्मपन्न करने पर कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयसेवियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर बल दिया। मंच संचालन जमा दो की स्वय सेवी दिव्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वयं सेवियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वय सेवियो ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

0 अपने सुझाव दें:
एक टिप्पणी भेजें