
लड़कियों और लड़कों कैडेट ने इतिहास बनाया I एन सी सी मुख्यालय शिमला , हिमाचल प्रदेश की ग्यारह गर्ल्स कैडेटों और ग्यारह बॉयज कैडेटों ने गणतन्त्र दिवस समारोह का हिस्सा होने के लिए अंतिम चयन के लिए दिल्ली में कड़ी प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित कर दिखाया I हिमाचल प्रदेश से सभी ग्यारह गर्ल्स कैडेटों और पांच लड़के कैडेटों ने दिल्ली में गणतन्त्र दिवस समारोह में भाग लिया I हिमाचल का गौरव संजौली कॉलेज से सीनियर अंडर ऑफिसर रीना थी , जिनके नेतृत्व में राजपथ पर एन सी सी गर्ल्स कैडेटों के दल नेमुख्य अतिथि को सलामी दी I इसके अलावा पांच और हिमाचल प्रदेश के एन सी सी गर्ल्स कैडेटों (कैडेट भुवनेश्वरी ,कैडेट प्रवीण ,कैडेट रीना देवी , कैडेट शीतल, कैडेट सुरभि और कैडेट ममता ) ने राजपथ पर मार्च पास्ट में भाग लिया I इसके साथ साथ एक और गर्ल्स कैडेट शिवानी ने गार्ड ऑफ़ ऑनर्स ड्रिल में भाग लिया तथा कैडेट बेबी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ स्टिक अर्दली घोषित किया गया I कैडेट रुतुजा कुलकर्णी ने घुड़सवारी
प्रतियोगिता और उपराष्ट्रपति की यात्रा के दोरान कमेंटरी में स्वर्ण पदक जीता I 28 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री रैली में PHHP & CHD और उड़ीसा निदाशाल्यों से संयुक्त दल की कमांडर हिमाचल प्रदेश की कैडेट सुनीता थी,जिसमें पांच और हिमाचल की गर्ल्स कैडेटों रुतुजा कुलकर्णी , कृतिका , शिवानी बेबी शर्मा शिवानी शर्मा और चार लड़के कैडेट तेजराम सुभम चौहान सुभम ठाकुर शम्मी राणा ने भी भाग लिया कैडेट अक्षय कुमार ने नौसेना पोत प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता I इन एन सी सी कैडेटों का आत्मविश्वास
मनोबल और प्रेरणा बहुत उच्च मानक का रहा और अनुकरण करने के लिए दुसरे कैडेटों के लिए एक रोल माडल है शिमला समूह कैडेटों के अपार योगदान के द्वारा PHHP & CHD निदेशालय प्रतिष्ठित गणतन्त्र दिवस बैनर 2015 जीतने में सफल हुआ I
0 अपने सुझाव दें:
एक टिप्पणी भेजें